फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमबीए छात्रा की गला दबाकर और ईंट से सिर कुचलकर हत्या, शव के पास मिले ये सामान

Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एमबीए की छात्रा की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव जोया रोड स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल के पास पड़ा मिला। पुलिस को मौके पर दो फोन, वोटर आईडी और उसका बैग मिला है। 
विज्ञापन


मृतका के गले पर भी निशान मिले हैं। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटना स्थल से सुबूत जुटाए हैं। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। 

मूलरूप से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोखरा मेहरबान अली निवासी बीना चौधरी के पति दिनेश चौधरी 20 साल पहले लापता हो गए थे। बीना अपने बेटे अंकित और बेटी नेहा चौधरी के साथ अमरोहा के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी देवर कमल सिंह के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन


नेहा मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में एमबीए फाइनल की छात्रा थी। वह दिल्ली रहकर नोएडा स्थित एक निजी बैंक की एक फ्रेंचाइजी में नौकरी करती थी। रविवार की शाम नेहा दिल्ली से घर लौटने वाली थी, उसने शाम करीब छह बजे फोन कर यह जानकारी दी थी। लेकिन, रविवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव अतरासी बाईपास रोड स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल के पास गत्ता फैक्टरी के पीछे प्लॉट में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि हत्यारोपी ने पहले उसका गला घोंटा और बाद में ईंट से सिर कुचल दिया। शव को सबसे पहले कबाड़ बीनने गए व्यक्ति ने देखा था। इस सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। एसपी सुनीति ने भी मौका मुआयना कर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वोटर आईडी से हुई शव की शिनाख्त
शव को घटनास्थल पर सबसे पहले कबाड़ बीनने वाले ने देखकर पुलिस को जानकारी दी थी। मृतका के बैग से मिली वोटर आईडी से शव की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें