फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेयर प्रत्याशी दो और निकाय अध्यक्ष एक वाहन का करेंगे प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदान के दिन बृहस्पतिवार को मेयर प्रत्याशी दो वाहन और निकाय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिर्फ एक वाहन का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार पार्षद एक वाहन प्रयोग करेंगे लेकिन सदस्य को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के अधिकारी प्रत्याशियों के वाहनों पर नजर रखेंगे। मानक से अधिक वाहनों का प्रयोग करने पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जएगी। प्रत्याशी 200 मीटर दायरे के बाहर ही पार्टी का काउंटर लगा सकेंगे। काउंटर पर एक मेज और दो कुर्सियां होगी लेकिन प्रचार सामग्री नहीं होगी। एक मतदेय स्थल पर एक प्रत्याशी और एक अभिकर्ता मौजूद रह सकते हैं। प्रत्याशी या अभिकर्ता को बूूथ के अंदर मोबाइल का प्रयोग वर्जित रहेगा।


दो दिन बैंकों में रहेगा अवकाश : मुरादाबाद। नगर निकाय चुनाव के चलते बृहस्पतिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। शनिवार को बैंक खुलेंगे लेकिन रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश के दायरे में बैक भी आएंगे।
विज्ञापन



कारखानों में रहेगा अवकाश : डीएम ने बताया कि मतदान को देखते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारखानों में भी अवकाश रहेगा। दुकानों या वाणिज्यिक संस्थान के कर्मचारी कर्मचारियों को भी यह सुविधा देने के लिए यह नियम लागू किया गया है। अवकाश के दिन कर्मचारियों से कोई काम नहीं लिया जाएगा। इस दौरान कारखाना प्रबंधन भी कर्मचारियों को मतदान से नहीं रोक सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें