मुरादाबाद। मतदान शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जनपद में आठ हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। चौदह जोन और 70 सेक्टर में जिले को बांटा गया है। पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी और बीएसएफ जवानों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई है।
शहर के साथ ही देहात क्षेत्र के यूपी 112 के पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी अलर्ट किया गया है। कहीं से सूचना जाएं तो तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। थाना, सर्किल, जिला स्तर पर लगभग 37 क्यूआरटी का गठन किया गया है। प्रत्येक क्यूआरटी का रिस्पांस टाइम पांच से सात मिनट रखा गया है, ताकि किसी भी बूथ में गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल क्यूआरटी पहुंचकर एक्शन ले सके। इसके अलावा सभी क्यूआरटी टीम गूगल मैप के जरिए बूथों से जोड़ी गई हैं। अति संवेदनशील बूथों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी से कंट्रोल से भी निगरानी होगी। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
पीएसी चार कंपनी
बीएसएफ दो कंपनी
निरीक्षक 469
कांस्टेबिल 2500
होमगार्ड 1790
ट्रेनी दारोगा 950