फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप की तपिश को तरसे मुरादाबादवासी, 31 तक कड़ाके की ठंड के आसार

विज्ञापन
मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन बेहाल है। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। धूप की तपिश के लिए तरस रहे शहरवासियों को अभी चार दिन कड़ाके की ठंड झेलनी होगी। मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक बर्फीली हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा इन दिनों सक्रिय रहेगी। इस दौरान धूप का असर बहुत कम रहने की आशंका है, जिसकी वजह से रात के साथ दिन में भी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को सूखी पश्चिमी हवा थी। रविवार तक गलन और ठिठुरन बने रहने की संभावनाएं हैं। बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ाएंगी। हवा की गति सामान्य से तेज चलने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में इसका असर पहुंच रहा है। इन दिनों सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की आशंका है। इसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
लगातार तीन दिन से शहरवासी धूप से राहत पाने के लिए तरस रहे हैं। दिन में सूरज की किरणें बमुश्किल नजर आ रही हैं। बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। सुबह के समय कोहरा छाया। इसके बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन धूप नहीं खिली। दिनभर गलन की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार ठिठुरन और गलन की वजह से बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन की वजह से बुधवार को वातावरण में नमी की मात्रा काफी थी। सुबह की आर्द्रता 97 फीसदी और शाम की 92 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें