फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : अधिकतम तापमान में इजाफा, दिन में मिली राहत

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर छाया कोहरा। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। पांच दिनों से बेहाल कर रही गलन और ठिठुरन से अभी दो दिन राहत के आसार नहीं हैं। साथ में अब कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में कोहरे के अलावा आंशिक बादल भी हो सकते हैं। लेकिन अधिकतम तापमान में इजाफा होने से दिन में थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सुबह-शाम गलन और ठिठुरन परेशान करेगी। दिन में मौसम साफ है। फिर भी कहीं-कहीं आंशिक बादल होने के कारण सर्दी परेशान करेगी। सुबह के समय वातावरण में घना कोहरा छा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी बहुत ज्यादा हो रही है। उत्तर पश्चिमी हवाएं सीधे जब मैदानी क्षेत्रों में आती हैं तो हवाओं में बर्फ के कण होते हैं। इसके अलावा पश्चिमी हवाएं ठंडी और सूखी हैं। इन हवाओं की वजह से गलन बढ़ रही है। पिछले दस दिन से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम दिशा से ही है। यदि हवाएं पूर्वी दिशा से होती तो बंगाल की खाड़ी से आतीं और इन हवाओं में पानी होता, जिससे गलन कम होती।
शुक्रवार को सुबह आसमान में घना कोहरा छाया हुआ था। करीब 11 बजे धूप निकलने लगी थी। कभी तेज तो कभी मध्यम तपिश रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

चार सौ के करीब पहुंचा शहर का प्रदूषण
मौसम साफ होने के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार रात नौ बजे मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। इसमें पीएम 10 का अधिकतम स्तर 456, पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 475 और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 120 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे की वजह से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि ऐसे समय में भारी कण वातावरण में फैल नहीं पाते हैं और एक स्थान पर एकत्र हो जाते हैं। जब हवा की गति तेज होगी तो प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें