फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दो गेस्ट में लगी भीषण आग: रेलवे स्टेशन के पास हादसा, यात्रियों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें आपबीती

Thu, 08 Oct 2026 11:45 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

रेलवे स्टेशन के सामने दास और विक्रम गेस्ट हाउस में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी। 10 लोग सुरक्षित निकले, पर सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
मुरादाबाद आग हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के गेट संख्या दो के सामने बुधवार रात दास और विक्रम गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई। दोनों गेस्ट हाउस में ठहरे 10 लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई लेकिन सामान सभी का जल गया। हाईवे किनारे स्थित गेस्ट हाउस से उठती लपटों को देख ट्रैफिक रोक दिया गया। दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग की शुरुआत गेस्ट हाउस के भूतल पर चल रहे पीसीओ में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते-देखते पहली मंजिल के हॉल तक आग पहुंच गई। आग का विकराल रूप देख आसपास की दुकानों को खाली कराना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे किनारे पहली मंजिल पर दास गेस्ट हाउस है। इसमें एक बड़ा हॉल है, जिसमें पांच बेड हैं। यहां लोग ठहरते हैं। नीचे एक पीसीओ है और उसी में मोबाइल पार्ट्स की बिक्री होती है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में जो पता चला है उसके मुताबिक पीसीओ में शॉट सर्किट हुआ है और आग फैल गई। पहले दास गेस्ट हाउस तक आग पहुंची और फिर बगल में विक्रम बिस्तर सप्लायर (गेस्ट हाउस) तक फैल गई। इन दोनों गेस्ट हाउस में पांच-पांच लोग ठहरे हुए थे जो हॉल तक आग पहुंचने से पहले ही निकलकर बाहर आ गए। 

कुछ ही देर में दोनों गेस्ट हाउस धू-धूकर जलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास की सभी दुकानों को भी खाली करा लिया गया था। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। स्थिति यह रही कि रेलवे स्टेशन से पीएसी तिराहे तक और दूसरी ओर डबल फाटक तक लंबा जाम लग गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गेस्ट हाउस का सभी सामान जलकर राख हो गया। पुलिस का कहना है कि आग से कितने का नुकसान हुआ, अभी इसका आकलन बाकी है।

जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। पहले आग पीसीओ में लगी। लकड़ी और प्लाईवुड से दुकान बनी होने के कारण आग ऊपर तक फैल गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। - डॉ. राजीव कुमार पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

कमरे में भरा धुंआ, घुटने लगा था दम
दास गेस्ट हाउस और विक्रम बिस्तर सप्लायर में बुधवार की रात अचानक लगी आग से कमरों में धुंआ भर गया था। इस दौरान दोनों गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों का दम घुटने लगा। सांस लेने में दिक्कत हुई तो सभी किसी तरह जान बचाकर बाहर आ गए। बताया जाता है कि दोनों गेस्ट हाउस में पांच-पांच लोगों के ठहरने का इंतजाम है। बुधवार रात जब आग लगी तो यहां करीब दस लोग मौजूद थे। लोगों का कहना था कि सभी सो रहे थे। अचानक से कमरे में धुंआ भर गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

गेस्ट हाउस में मौजूद रहे फैजाबाद निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि वह गहरी नींद में सो रहे थे। मुरादाबाद में रेलवे की परीक्षा देने आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें एमआईटी में परीक्षा देनी है। कन्हैया लाल के मुताबिक वह कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे में धुंआ भर गया। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद किसी तरह जान बचाकर कमरे से निकलकर बाहर आया।
विज्ञापन

जल गया प्रवेशपत्र, पैरों में चप्पल भी नहीं
कन्हैया लाल ने बताया कि गेस्ट हाउस में आग लगने से उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि प्रवेशपत्र, कपड़े, पैसे, मोबाइल सब जल गए। वह नंगे पैर ही बार निकल आए। पैरों में चप्पल तक नहीं थे। टीशर्ट और गमछा ही शरीर पर बचा है। बाद में पुलिस ने उसके लिए कपड़े और खाने का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें