आग की वजह का लगाया जा रहा पता
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर लगभग काबू पा लिया। इसके बाद भी गोदाम के अंदर अलग-अलग स्थानों पर आग और धुआं उठने की आशंका के चलते दमकल कर्मी लगातार पानी डालते रहे। आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।