फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सभी तहसीलों में होगी सामूहिक विवाह योजना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद अब जिले की सभी तहसीलों में लाभार्थियों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए सीडीओ ने डीडीओ सहित दो अधिकारियों को नियुक्त किया है। वहीं तहसील क्षेत्रों की जांच एसडीएम से कराई जाएगी। विधायक ने सामूहिक विवाह के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसंबर को 966 जोड़ों की शादियां आर्केडिया शिक्षण संस्थान में हुई थी। इस मामले में एक ठेकेदार को 15-15 हजार रुपये खाने के लिए दिए गए थे। इसी प्रकार एक अन्य ठेकेदार को उपहार का सामान के लिए पैसे दिए गए थे। ठेकेदार आधा अधूरा काम कर खिसक लिए। इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। इस मामले में डीएम ने सीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने जांच के लिए डीडीओ जीबी पाठक और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की टीम गठित की है। टीम कुंदरकी क्षेत्र में हुए सामूहिक विवाह की जांच करेगी। सीडीओ का कहना था कि दिसंबर 2025 में हुए सामूहिक विवाहों की प्रत्येक तहसील क्षेत्रों में एसडीएम के माध्यम से जांच कराई जाएगी। इधर जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखूड़ी जैन का कहना है कि प्रत्येक जोड़ों की त्रिस्तरीय जांच पहले ही कराई गई थी। बता दें कि इसके पहले बुद्धि विहार में भी सामूहिक विवाह योजना के तहत 860 जोड़ों की शादियां हुई थी।
000
- सामूहिक विवाह योजना के मामले में डीडीओ के नेतृत्व में पूरी जांच की जाएगी। एसडीएम और जिले के अन्य अधिकारियों से रैंडम सत्यापन कराया जाएगा। - मृणाली अविनाश जोशी, सीडीओ
विज्ञापन

00
एक ब्लॉक की जांच में फंसे एडीओ और चार पंचायत सचिव, रिपोर्ट शासन में लंबित
अमर उजाला ब्यूरो



मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2024 की जांच के दौरान एक एडीओ और चार सचिव दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई लेकिन जिले के अधिकारियों ने अन्य सात ब्लॉकों की जांच नहीं कराए।
डीएम कार्यालय में एक व्यक्ति ने भगतपुर टांडा ब्लॉक में दोबारा शादी के मामले का शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था। इस मामले में एडीएम न्यायिक ने एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने छानबीन के दौरान पाया कि भगतपुर टांडा ब्लॉक के 20 जोड़ों ने दोबारा शादी कर ली है। एआर कोआपरेटिव ने अपनी रिपोर्ट एडीएम न्यायिक को सौंप दी। एडीएम न्यायिक ने इस रिपोर्ट को सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी के कार्यालय को भेज दिया। इस मामले में सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का प्रभार देख रही पंखुडी जैन रिपोर्ट को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने एडीओ प्रशांत कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए विभाग के निदेशक को 28 नवंबर 25 को पत्र भेज दिया। साथ ही भगतपुर टांडा ब्लॉक के चार सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें