फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑटो की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में तीन लाख रुपये और ऑटो न मिलने पर विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गलशहीद के असालतपुरा निवासी आयशा (25) की शादी शावेज उर्फ अज्जू के साथ हुई थी। आयशा की मां सरजना बीबी ने दर्ज कराए केस में बताया कि आयशा का पति शावेज उर्फ अज्जू, सास सादमा, ससुर मो. जहीर और ननद महक शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये और ऑटो की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी मां,पिता और बहनों के साथ मिलकर सात माह की गर्भवती आयशा के गले में दुपट्टे का फंदा बना उसकी हत्या कर दी है। गलशहीद थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी पति शाजेब उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें