फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत सात पर केस

Sun, 09 Nov 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने व जेठ और ननदोई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत सात पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक कस्बा निवासी विवाहिता ने कांठ थाने में दी तहरीर में बताया कि सात महीने पहले उसकी शादी कस्बे के ही युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हुए। पति, सास ननदें, ननदोई, जेठ व ममेरा ससुर कार की मांग कर आए दिन मारपीट और मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। उस दौरान वह गर्भवती थी। आरोप है कि एक दिन उसके ससुराल वाले रिश्तेदारी में गए, तो उसे अकेला देख जेठ कमरे में घुस आए और उसने उसके साथ छेड़खानी की। इसका पता लगने पर मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। बाद में रिश्तेदारों व अन्य लोगों की पंचायत हुई और उसे ससुराल भिजवा दिया गया। लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। जेठ और ननदोई ने फिर छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। अब वह मायके में है तो ससुराल वाले उसके भाई को धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें