फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जहर खाने से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। बरेली निवासी महिला की करीब छह साल पहले शादी हुई थी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर मायके से पहुंची महिलाओं ने हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी करीब छह साल पहले बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। महिला के चार व दो वर्ष की दो बेटियां हैं। महिला का पति ट्रैक्टर पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार शाम महिला का पति छोटे भाई व पिता के साथ घर के बाहर बैठा था। वहीं महिला की सास भी घर के दरवाजे पर बैठी थी। शाम के समय महिला का पति घर पहुंचा तो महिला की तबीयत खराब थी। वह पत्नी को नगर के ही एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने जहर खाने से महिला की मौत होने की बात कही। व्यक्ति ने पत्नी के शव को घर ले आया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। महिला के ससुर राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधू ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात मृतका की मां व मायके से अन्य महिलाएं उसकी ससुराल पहुंची और हंगामा करने लगीं। इस दौरान महिला के सास, ससुर व देवर घर छोड़कर चले गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें