फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतल बस्ती मोहल्ले में बदमाश ने घर में एक महिला को चाकू दिखाकर लूटपाट की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कटघर के पीतल बस्ती निवासी रूबी पत्नी दिनेश ठाकुर ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन जून की देर रात करीब तीन बजे उसके घर में एक बदमाश घुस आया। बदमाश की आहट पर महिला जाग गई। उसने देखा कि बदमाश उसके बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर रहा था। महिला के टोकने पर बदमाश ने महिला पर चाकू तान दिया और चुप रहने के लिए कहा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के पर्स में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने हमला कर दिया। जिसमें महिला बाल-बाल बच गई। इसके बाद महिला का बेटा भी जाग गया। आरोपी बदमाश की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी देखी गई है। इस मामले की शिकायत कटघर थाने में की गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आशंका जताई कि बदमाश उसे फिर से नुकसान पहुंचा सकता है। एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें