फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: धर्म परिवर्तन करा शादीशुदा महिला से कर लिया निकाह, पति बोला- अभी शादी को दो महीने भी नहीं हुए

Tue, 11 Apr 2023 01:03 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

पति ने जब आरोपी के मोबाइल पर कॉल की। तब आरोपी ने पति को बताया कि उसने उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया है।
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला को दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी 2023 को उसकी शादी मझोला के ही भोगपुर मिठौनी उर्फ सिरकोई भूड़ निवासी युवती से हुई थी। सात अप्रैल को उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

आठ अप्रैल की सुबह करीब पत्नी अपने मायके से बीस हजार रुपये और जेवर ले कर चली गई है। युवक ने बताया कि उसे पता चला है कि मझोला के भूड निवासी शमशुल उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पति ने आरोपी शमशुल के मोबाइल पर कॉल की। तब आरोपी ने पति को बताया कि उसने उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे धमकी दी है अगर उसने कहीं शिकायत की तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें