फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान रास्ते पर मिली युवती की थाने में शादी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आशियाना चौकीक्षेत्र में प्रेमी से मिलने पहुंची एक युवती को सुनसान सड़क पर अकेले देख पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर थाने ले आई, लेकिन इससे उसके प्रेम संबंध की पोल खुल गई। सूचना पर सिविल लाइन थाने पहुंचे युवती के परिवार वाले प्रेमी पर केस दर्ज कराने की बात कहने लगे। लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद पंचायत हुई और युवती की उसके प्रेमी से शादी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का पांच माह से मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध है। वह रविवार की रात को उससे मिलने सिविल लाइन थानाक्षेत्र पहुंची। यहां पर दोनों ने एक सिनेमा हॉल में जाकर साथ में पिक्चर देखी। इसके बाद आशियाना चौकी क्षेत्र में युवती को अकेला छोड़ उसका प्रेमी थोड़ी देर के लिए कहीं दूसरी जगह चला गया। देर रात का समय हो गया था, इस दौरान वहां पर लैपर्ड सवार पुलिसकर्मी गश्त करते हुए पहुंचे। युवती को अकेला देख उससे पूछताछ की, इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे थाने ले आया गया। इसके बाद युवती का प्रेमी भी सूचना मिलने पर थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को इस संबंध में जानकारी दी, दोनों के परिवार वाले थाने पहुंचे। यहां युवती के परिवार वालों ने युवती को फुसलाने का आरोप युवक पर लगाया और उस पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन युवती अपने प्रेमी के बचाव में आ गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की और आपसी सहमति से युवती की शादी उसके प्रेमी से तय कर दी। शपथ पत्र पर यह फैसला पुलिस को लिखकर दिया तो पुलिस ने युवक और युवती को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें