फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 25 साल पूरे, प्रदर्शनी कारोबार को नए स्तर पर ले जाने की आईईएमएल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) ने कारोबार के 25 वर्ष पूरे होने के साथ प्रदर्शनी उद्योग के विस्तार की नई योजना तैयार की है। कंपनी प्रदर्शनी, इवेंट मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी को एकीकृत मंच के रूप में विकसित करने के साथ अपने इवेंट आईपी का विस्तार करेगी। कंपनी की 30 सितंबर को हुई 25वीं वार्षिक आम बैठक में भविष्य की कारोबारी रणनीति और वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




वित्त वर्ष 2025-26 में आईईएमएल की स्टैंडअलोन आय 276.656 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कर के बाद 36.365 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। वार्षिक आम बैठक में सदस्यों ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लेखा परीक्षित वित्तीय विवरणों को मंजूरी दी। बैठक में 25 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इसके तहत पांच रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर 1.25 रुपये का लाभांश दिया जाएगा। शेयरधारकों ने सुधीर त्यागी और राज कुमार मल्होत्रा को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्त करने को मंजूरी दी। वहीं, बीरेंद्र कुमार बेंगानी को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में दूसरे कार्यकाल की स्वीकृति मिली। राकेश कुमार श्रीवास्तव की गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें