फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉक हो गई कार, दम घुटने से दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 15 Jun 2020 05:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
इसी कार में दम घुटने से हुई बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। कार के अंदर खेल रहे बच्चों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रहा है। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना इलाके के वीरपुर बरियर गांव में सोमवार सुबह हुई। खेलते समय चार बच्चे कार के अंदर लॉक हो गए। कार में ऑक्सीजन की कमी हुई तो दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। काफी देर बाद परिजन उनकी तलाश में निकले तो कार के अंदर बच्चे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। 

दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला गया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरपुर बरियार गांव निवासी मोहम्मद नासिर दिल्ली में फर्नीचर का काम करते हैं। नासिर लॉकडाउन की वजह से दिल्ली से अपने गांव आ गए थे। मोहम्मद नासिर ने बताया उन्होंने अपनी फोर्ड आईकॉन कार पड़ोसी उस्मान के घर खड़ी कर दी थी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह उस्मान के घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग बाहर गए थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मोहम्मद नासिर का पांच वर्षीय बेटा अलकाब, नासिर का चार वर्षीय भांजा अल फैज, पांच वर्षीय अक्स रजा पुत्र सद्दाम और चचेरा भाई मोहम्मद आफताब पुत्र बब्बन खेलते खेलते कार के पास पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

बच्चों ने देखा कार का दरवाजा खुला है।  बच्चे कार के अंदर बैठकर खेलने लगे। इसी दौरान कार लॉक हो गई। बच्चों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह निकल नहीं पाए। कार में आक्सीजन खत्म होने पर उनका दम घुटने लगा। 

नासिर ने बताया कि दो घंटे बाद ग्यारह बजे उन्होंने बच्चों को खाना खिलाने के लिए ढूंढ़ना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वह बच्चों की तलाश करते हुए उस्मान के घर पहुंच गए। तब उन्होंने देखा कि बच्चे अंदर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। 

इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा तो अलकाब और अक्स की मौत हो चुकी थी। इस हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। मोहम्मद आफताब और अल फैज को फोटोन अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें