फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर की बारिश में तरबतर शहर, रामलीला में व्यवधान

विज्ञापन
mansoon
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुछ देर की मूसलाधार बारिश ने स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रह महानगर को जलमय कर दिया। शहर में कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव से रामलीला आयोजनों में व्यवधान पड़ गया। लाइनपार रामलीला ग्राउंड में जलभराव होने के बाद लोगों को बीच रामलीला से उठकर जाना पड़ा। रामलीला रोकनी पड़ी। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने जलभराव के लिए नगर निगम की व्यवस्थाओं को कठघरे में खड़ा किया। उनका कहना था कि पहले ही निगम के अफसरों से संपर्क साधा गया। लेकिन कोई इंतजाम नहीं किए गए। हालांकि बारिश थमने के बाद तिरपाल लगाकर मंचन पूरे कराए गए।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार शाम बादल छाने के बाद मूसलाधार बारिश हुई थी। थोड़ी देर में ही बुद्धि विहार, राम गंगा विहार फेज दो, दीन दयाल नगर फेज दो, मधुबनी कॉलोनी, आशियाना समेत जगह-जगह पानी भर गया। लाइनपार एरिया में विकास नगर, प्रेमनगर और सूर्या नगर में जलभराव हुआ। गुलाबबाड़ी और कटघर के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पुराने शहर के असालतपुरा, किसरौल, रेती स्ट्रीट, वारसीनगर, जामा मस्जिद क्षेत्र में जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। गनीमत रही कि नालों के सहारे जलभराव का पानी जल्दी निकल गया। वहीं, दूसरी ओर रामलीला कमेटी लाइनपार के महामंत्री राजीव बंसल के मुताबिक जलभराव से रामलीला में व्यवधान पड़ा। फागिंग नहीं हुई, न ही सफाई हो पा रही है। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि रामलीला में फागिंग कराई जा रही है। यह मौसम ही मच्छरों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें