नशेड़ी चाचा ने भतीजे को सड़क पर पटका
- फोटो : Amar Ujala
अमरोहा के हसनपुर के मोहल्ला खेबान में नशेड़ी चाचा पंकज ने डेढ़ वर्षीय मासूम भतीजे अर्श को गोद में उठाकर सड़क पर पटक दिया। बुरी तरह से घायल मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
वहीं, गुस्साए मोहल्ले वालों ने नशेड़ी चाचा को पकड़ लिया और हाथ पैर रस्सी से बांधकर मोहल्ले के मंदिर के दरवाजेे से बांध दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नशेड़ी को बंधनमुक्त कराकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।