फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति-पत्नी के बीच विवाद में चली गोली पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे को लगी, बच्चे की मौत

Wed, 02 Dec 2020 04:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के हिमगिरी कॉलोनी में बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बंदूक से चली गोली पड़ोस की महिला और उसके सात साल के बेटे को लग गई। 
विज्ञापन


इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

आरोपी खूब सिंह गैस सिलिंडर की डिलीवरी का काम करता है। बुधवार सुबह खूबसिंह का अपनी पत्नी ममता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और गोली चला दी। 
विज्ञापन


इसी दौरान छत पर बैठी पड़ोस की महिला रचना और उसके बेटे पुनीत को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल हुए पुनीत कुमार और उसकी मां को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 

डॉक्टरों ने उसे बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें