फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से खफा पिता ने काट दिया बेटी के जेठ का गला

Wed, 13 Jun 2018 01:53 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के सोनकपुर गांव में मंगलवार रात छत पर सो रहे मैजिक चालक की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। आरोप है कि मैजिक चालक के छोटे भाई ने गांव में ही रहने वाली युवती से तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे खफा होकर युवती के पिता ने अपने भाई समेत दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी भागे हुए हैं। एहतियातन गांव में पुलिसकर्मियों को गश्त के लिए लगाया गया है।   
विज्ञापन


सोनकपुर में रहने वाले गुलफाम (32) के छोटे भाई सलमान के प्रेम संबंध गांव में ही रहने वाली युवती शन्नों से था। उनकी जाति अलग अलग थी। जिस वजह से युवती के परिवार वाले इस शादी से खफा थे। तीन साल पहले सलमान ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। बेटी की शादी से उसका पिता कल्लन खफा था। आरोप है कि सलमान से बेटी की शादी को लेकर कल्लन की गुलफाम से हाल ही में नोकझोंक हो गई थी।

मंगलवार रात करीब डेढ़ लाइट जाने के बाद कल्लन अपने भाई वाहिद और रिश्तेदार हनीफ, शाहिद के साथ मिलकर गुलफाम के घर पहुंच गया। खिड़की के रास्ते वह लोग छत पर गए, उस वक्त गुलफाम की पत्नी शबनम अपने बच्चों को शौच कराने के लिए छत से नीचे आई थी। आरोपियों ने छत पर अकेला सोता देख गुलफाम की गला काटकर हत्या कर दी। गुलफाम के शरीर से गर्दन लगभग अलग हो चुकी थी। गुलफाम की चीख की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी घर से होकर खेत के रास्ते भागने लगे।
विज्ञापन


गुलफाम के परिवार वालों ने आरोपियों का कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। वारदात की सूचना पर रात को हजरत नगर गढ़ी पुलिस, सुबह एसपी देहात उदय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली, आरोपियों के घर दबिश दी गई। एसएसपी जे रविंद्र गौड ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें