उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संपत्ति के विवाद एक शख्स ने अपनी भाई से गंडासे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि आरोपी ने अपनी भाभी को भी हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना आदमपुर थाना इलाके के पौरारा गांव में हुई। पौरार गांव निवासी कंछिद सैनी के तीन पुत्र रामकेश, भगवान दास और दिनेश हैं।रामकेश के हिस्से में आई दुकान में शनिवार सुबह भगवान दास अपनी दुकान बताकर किराने का सामान रखने लगा, जिसका रामकेश ने विरोध किया।
इसी बीच भगवान दास गंडासा ले आया और रामकेश के सिर व गर्दन पर कई बार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने पति रामकेश को बचाने आई मुन्नी देवी पर भी भगवान दास ने हमला किया।
हमले में मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया है। जबकि रामकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के आने के इंतजार में लाश के पास ही गंडासा लेकर भगवान दास बैठा रहा। पुलिस की गाड़ी के आने के बाद वह खुद ही गाड़ी में बैठ गया।