मुरादाबाद। क टघर थानाक्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि प्रभात मार्केट पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास के थानों की पुलिस की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए। देर रात को मैनाठेर थानाक्षेत्र स्थित लालपुर बस्तौर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह के परिवार वाले देेवेंद्र (28) की तलाश करते हुए कटघर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देवेंद्र मानसिक बीमार है, वह मंगलवार देर शाम को घर से निकला था, इसके बाद उसका पता नहीं चला। पुलिस ने उनको प्रभात मार्केट पुल के नीचे मिले युवक के शव का मोबाइल में खींचा गया फोटो दिखाया तो उन्होंने शव की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में की। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की पुष्टि हुई। एसएचओ ने बताया कि परिवार वालों ने शिकायत नहीं की है।