फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी मोहब्बत.. निकाह और मौत: 72 घंटे में बर्बाद हो गया परिवार, युवती ने शादी के लिए दिया था प्रेमी के घर धरना

Fri, 17 Oct 2025 08:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

यूपी के मुरादाबाद स्थित गांव लालापुर पीपलसाना गांव निवासी दानिश (26 ) पुत्र खलील सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता था। वह कुछ दिन पहले घर पर आया था।
विज्ञापन
मृतक दानिश और उसके गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम-प्रसंग में तीन दिन पहले युवती से निकाह करने वाले प्लंबर दानिश (26) का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक की मां ने युवती पक्ष पर युवक को पेड़ पर लटका कर उसकी हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

लड़की ने किया था निकाह के लिए हंगामा 
यूपी के मुरादाबाद स्थित गांव लालापुर पीपलसाना गांव निवासी दानिश (26 ) पुत्र खलील सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता था। वह कुछ दिन पहले घर पर आया था। उसके गांव के ही एक युवती से काफी समय से प्रेम संबंध थे लेकिन दोनों के परिजन उनकी शादी नहीं कर रहे थे। इस पर युवती 13 अक्तूबर को दानिश के घर पर पहुंच गई थी और धरना देकर उससे निकाह की मांग कर हंगामा कर रही थी। जानकारी मिलने पर सुरजननगर चौकी की पुलिस भी वहां पर पहुंची थी। पुलिस दोनों को समझा बुझाकर वहां से आ गई थी। आरोप है कि तभी गांव का एक झोलाछाप डॉक्टर युवक-युवती को अपने घर पर ले गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। 

प्लास्टिक की रस्सी से लटकी थी लाश
दानिश की मां रईसा खातून का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे युवती के परिजन लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। गाली गलौज मारपीट करने लगे। इस पर दानिश तनाव में घर से चला गया। बाद में उसका शव अपने ही खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। 

बेटे का जबरन हुआ निकाह
सूचना पर 112 डायल पुलिस गांव में पहुंची और शव को कोतवाली पुलिस को सूचना देकर सरकारी अस्पताल में ले आई। दानिश की मां रईसा का आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने दानिश को पेड़ पर लटका कर उसकी हत्या की है। दानिश का जबरन निकाह कराने का भी आरोप लगाया है। दानिश के पिता खलील बाहर काम करने गए हुए हैं।
विज्ञापन

कई बार बदली तहरीर, कार्रवाई नहीं करने का बनाया दबाव
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि दानिश की मां रईसा खातून ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन उसे कई बार बदला। इसलिए दानिश के पिता खलील अहमद के बाहर से लौटने का इंतजार है। उनके देर रात घर आने की संभावना है। उनके अनुसार ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर कोतवाली में रईसा की मां पर कुछ लोग अपने अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं देने को लेकर दबाव डालते रहे। काफी देर तक उनमें कोतवाली में नोकझोंक और खींचतान हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें