फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉक्सो एक्ट कोर्ट-03 की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता की अदालत ने सोमवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुलजिम अनस को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने 16 अगस्त 2025 को भोजपुर क्षेत्र के सरदार नगर निवासी अनस के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें ग्रामीण ने बताया कि 16 अगस्त 2025 की सुबह करीब 11 बजे उसकी छह वर्षीय बेटी अपनी नानी के घर से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी अनस मिल गया और बच्ची को खींचकर अपने साथ अपने घर में ले गया जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को घर भेज दिया था। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो उसके मां-बाप ने पूछताछ की तब बच्ची ने आपबीती सुनाई थी।
मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट-03 की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता की अदालत में चली। सोमवार को अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम अनस को दोषी करार देते हुए उसे बीस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें