एक युवक ने खुद को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बताकर एसएसपी अमित पाठक से बात की। एसएसपी को शक होने पर जांच हुई तब इस बात का खुलासा हुआ। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक के मोबाइल नंबर पर मो. अब्बास उर्फ बबलू पुत्र मो. शफी निवासी बहमन ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद से फोन आया। फोन पर अपने आप को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बताया।
वहीं, एसएसपी को शक होने पर केंद्रीय मंत्री नकवी की वीडियो यूटयूब पर देख उनकी आवाज का मिलान किया। इसके बाद आवाज का मिलान कर आरोपी के ऊपर धारा 66सी के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है।