ठाकुरद्वारा। सरकड़ा परमपुर माफी गांव में चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ रविवार को पूरा हो गया। समापन से पूर्व श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और खुशहाली की कामना के साथ आहुति दीं। यह आयोजन गायित्री परिवार की ओर से किया गया।
इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने यज्ञ तथा पूजन संबंधी सभी कार्य कराए। हरिद्वार से आए पूरन चंद्राकर, कुंज बिहारी, पवन डेरिया, हेमंत कुमार और विनोद कुमार दुबे ने गायत्री महामंत्र का जाप कराया और यज्ञ का महत्व समझाया। मुख्य अतिथि शिवनगर के बच्चा बाबा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में धर्म के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण और मन शुद्ध होता है। आयोजन के दौरान 30 लोगों ने दीक्षा भी ली। इस दौरान राजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, हरि सिंह, जितेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, अमित यादव, सोमपाल सिंह, सुभाष सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के पहले दिन महिलाओं ने कलशयात्रा भी निकाली थी।