कांठ। शुक्रवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीदी दिवस मनाया। यहां उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। देश की आजादी में उनका बड़ा त्यागी और समर्पण रहा। उनके आदर्शों को आज पूरा देश याद करता है। सभी को उनके बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। जिला महासचिव परम सिंह सैनी ने कहा कि अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने काफी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आज सभी को उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
जिला शरीफ अहमद आजाद और नगराध्यक्ष विनीत चौहान ने भी महात्मा गांधी को लेकर विचार व्यक्त किए। अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सीपी सिंह, डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, सौवीर सिंह यादव, रईसुद्दीन, शरीफ अहमद आजाद, तौफिक अंसारी, मेहर सिंह सैनी, युवा नेता अरहत खां, दिनेश दीवान, जाफर अली अंसारी, परम सिंह सैनी, उम्मेद अली आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
..फोटो सं. 02