फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और केरल से आने वाले रात दिन रहेंगे होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महाराष्ट्र समेत देश पांच राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिले में महाराष्ट्र और केरल से आने वालों को सात दिन होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। लक्षण मिलने या तबीयत खराब होने पर उनका सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

देशभर संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच महाराष्ट्र और केरल समेत पांच राज्यों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र के अमरावती में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इन राज्यों में नए सिरे कोरोना की रोकथाम शुरू हो गई। वहीं पांच सूबों में हालात बिगड़ते देख यूपी में भी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि महाराष्ट्र और केरल से मुरादाबाद आने वालों को सात दिन होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। इन दो प्रदेशों से आने वालों में अगर कोविड के लक्षण मिलते हैं या फिर इनकी तबीयत खराब होती है तो इनका सैंपल कभी कराया जाएगा। सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें