मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने शुक्रवार को छह दिसंबर के मौके पर हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती की। मंदिर में दीप जलाने के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू करा देना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री मनोज व्यास ने कहा कि आज ही के दिन अयोध्या में रामलला को काट के मंदिर में विराजमान किया गया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए लाखों हिंदुओं ने बलिदान दिया है। सुप्रीम कोर्ट भी अपना फैसला सुना चुका है कि संबंधित भूमि पर राम मंदिर बने। अब सरकार को जल्द से जल्द संसद में कानून बनाकर भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरू करा देना चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि पुनर्विचार याचिका के जरिए राम मंदिर निर्माण को फिर से लटकाने की कोशिश हो रही है। सरकार को तुरंत कानून बनाकर मंदिर निर्माण शुरू करा देना चाहिए। कार्यक्रम में श्याम कृष्ण रस्तोगी, राकेश अत्री, अंशुल मित्तल, तरुण मल्होत्रा, गौरव सैनी, हिमांशु, अनंत, शकुंतला शर्मा, वंदना शर्मा, पंकज ठाकुर, अंकित, अमन, ललित आदि मौजूद थे।