फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मैजिक चालक ने बस स्टेशन प्रभारी से की अभद्रता

Sat, 28 Feb 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के परिवहन निगम बस स्टेशन पर एक मैजिक चालक ने सुरक्षा गार्ड और बस स्टेशन प्रभारी से अभद्रता की, जिसके बाद प्रभारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे, बस स्टेशन के सामने नियमविरुद्ध सवारी बैठा रहे एक मैजिक चालक ने सुरक्षा गार्ड ईशान देव से अभद्रता की। बस स्टेशन प्रभारी स्वदेश कुमारी के पहुंचने पर चालक और उसके साथियों ने उनसे भी बदसलूकी की। हंगामे और मारपीट के बीच चालक मैजिक लेकर भाग गया। पुलिस की हिदायत के बावजूद निजी मैजिक चालक अक्सर नियमों का उल्लंघन करते हैं। स्टेशन प्रभारी ने थाने पहुंचकर मैजिक चालक और उसके दर्जनभर अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके पास अभद्रता का वीडियो भी मौजूद है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें