फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी मैजिक, सात महिलाओं सहित 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी मैजिक, सात महिलाओं सहित 13 लोग घायल
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास पर गन्ना से भरी ट्रैक्टर-ट्राली व सवारियों से भरी मैजिक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात महिला सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी व 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के मऊ कठैर निवासी श्रद्धालु सोमवार की सुबह बिलारी थाना क्षेत्र के गांव जरगांव में मंदिर पर भंडारा करने गए थे। रात पौने आठ बजे को सभी श्रद्धालु भंडारा करने के उपरांत मैजिक वाहन में भरकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मैजिक पर न्यू बाईपास पर पहुंचा तो सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक में सवार दिनेश, दीपक, राकेश, बिजेंद्र, ललतेश, चेतन, साक्षी पुत्री दिनेश, रामश्री पुत्री रामलाल, लालकौर, बुद्धो, ज्योति व प्रिया पुत्री बबलू घायल हो गए। उधर से गुजर रहे एसडीएम राजपाल सिंह ने अपनी गाड़ी रोककर घटना से पुलिस को अवगत कराया। इस दौरान कुछ घायलों को निजी वाहन व कुछ को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश, दीपक व बिजेंद्र की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य का उपचार कर घर भेज दिया। जबकि हादसे के बाद चालक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। हादसे के समय ट्राली का गन्ना सड़क पर फैल गया। जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। आसपास के लोगों ने पहुंच सड़क से गन्ना हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें