फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 11 और मलेरिया के सात मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 11 और मलेरिया के सात मरीज मिले
विज्ञापन

संभल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 11 डेंगू के मरीज मिले हैं। सात मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है। संभल के गांव मोहम्मदपुर मालनी में शाईस्ता (40) पत्नी जुबैर की बुखार से मौत हुई है। महिला के परिजनों का दावा है कि महिला की जांच रविवार को कराई गई थी। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। सोमवार को जिला अस्पताल व जिले के दस सीएचसी पर बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में इस समय पांच मरीज डेंगू के भर्ती हैं। जबकि अन्य सीएचसी पर डेंगू वार्ड बना दिए गए हैं। जहां डेंगू मरीज मिलने पर भर्ती किए जा सकें। सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में 600 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें करीब 300 मरीज बुखार के रहे। तेज बुखार के मरीजों की जांच कराई गई। इसमें टाइफाइड की 16, मलेरिया की 15 और डेंगू की 11 जांचे हुई। दो डेंगू और तीन मरीज टाइफाइड के मिले हैं। डेंगू का एक मरीज भर्ती किया गया है। बताया कि इस समय वायरल बुखार भी चल रहा है। टाइफाइड और डेंगू के मरीज भी मिलने लगे हैं। एहतियात भी लोगों को इस बुखार से बचा सकती है। डेंगू वार्ड में पूरी व्यवस्था बनाई हुई है। दवाएं भी पूरी उपलब्ध हैं। बहजोई सीएचसी में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा प्राइवेट लैब में सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया के सात मरीज मिले हैं।
जिले के किसी भी सीएचसी में नहीं है मरीज भर्ती, वार्ड बना लिए हैं
संभल। जिले में दस सीएचसी हैं। इनमें डेंगू का एक भी मरीज भर्ती नहीं है। चंदौसी सीएचसी में डेंगू वार्ड तो बना लिया है लेकिन मच्छर दानी की व्यवस्था नहीं की गई है। सीएचसी प्रभारी से इस बारे में जानकारी की तो वह जवाब नहीं दे सके। सोमवार को हुई चंदौसी सीएचसी की ओपीसी में 150 मरीज बुखार के पहुंचे। नरौली में बुखार के मरीजों की संख्या 75 रही। जुनावई में 100 मरीज बुखार के रहे। पवांसा सीएचसी में 74 मरीज पहुंचे। इसी तरह अन्य सीएचसी पर भी बुखार के मरीजों की संख्या यही रही। बहजोई सीएचसी में दो मरीज डेंगू के मिले हैं लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़े में दर्ज-
अक्तूबर में 46 मरीज डेंगू और 153 मरीज मलेरिया के मिले
संभल। जिले में अक्तूबर के महीने में 46 मरीज डेंगू के मिले चुके हैं। इसके अलावा 153 मरीज मलेरिया के मिले हैं। यह मरीजों की वह संख्या है जो सरकारी आंकड़े में दर्ज है। इसके अलावा निजी लैब पर जो मरीज अपनी जांच खुद करा रहे हैं वह संख्या कहीं ज्यादा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ने लगी है। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि जहां भी डेंगू का मरीज मिलता है वहां फॉगिंग कराई जा रही है और उस इलाके में जो भी बुखार के मरीज हैं उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए सफाई की व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है। जो मरीज डेंगू या मलेरिया के मिल रहे हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। जहां भी मरीज मिलते हैं उस इलाके में भी जांच कराई जा रही है। जिससे अन्य लोगों में डेंगू या मलेरिया न हो पाए।
डा. मनोज कुमार चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें