फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Mon, 09 Mar 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार दोपहर क्षेत्र के असालतपुर गांव में नागरिक एकता परिषद की ओर से महिला जागरूकता गोष्ठी की गई। गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सामाजिक काम करने वाली पांच जागरूक महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

असालतपुर गांव के आंबेडकर पार्क परिसर में आयोजित गोष्ठी में नागरिक एकता परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने महिलाओं के मौलिक अधिकार, देश और समाज के लिए उनका योगदान, ऐतिहासिक संबंध और समकालीन चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी विमलेश कुमारी ने दहेज निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। रिंकी भारती ने नारी सशक्तिकरण संबंधी गीत प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का संचालन नागरिक परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया।
गोष्ठी में नागरिक एकता परिषद द्वारा राजरानी, शांति गौतम, रिंकी भारती, सीमा सिंह और डा. झरना सक्सेना को उनके समाज के प्रति योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राची एडवोकेट, रन सिंह भारती, डा. चरन सिंह,राजदीप सिंह, विशाल कुमार, रामगोपाल सिंह, रामदास, आनंद प्रकाश, रिंकू गौतम, ओमसिंह, सुमित, अनिल, रमेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें