मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का आयोजन हर्षोल्लास से किया जाएगा। अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज महिला सम्मान समारोह और तीजोत्सव के साथ होगा। बाइक रैली, सामूहिक राष्ट्रगान के अलावा पुलिस शौर्य सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएंगे। कार्यक्रमों को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है।
देशभक्ति का ज्वार बढ़ाने के लिए अमर उजाला का बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम का महिला सम्मान समारोह व तीजोत्सव से शुभारंभ किया जाएगा। 11 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तीजोत्सव दो वर्गों में होगा। इसमें तीज राजकुमारी और तीज रानी का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से युवतियां व महिलाएं अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को अपने एंड्रायड फोन में क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद उस पर खुलने वाले गूगल फॉर्म में पूछे जाने वाली जानकारियां दर्ज करनी होंगी। फॉर्म भरने के बाद सबमिट कर अपना आवेदन सुनिश्चित किया जाएगा। 13 अगस्त को बाइक रैली निकाली जाएगी। 15 अगस्त को शहर के प्रमुख चौराहों पर शहरवासी सामूहिक राष्ट्रगान गाएंगे। इसके बाद 21 अगस्त को पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
00
शिक्षक सम्मान के लिए 25 से ज्यादा स्कूलों ने किया आवेदन
अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जाने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के लिए स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समारोह की कड़ी में शिक्षकों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलाें के माध्यम से शिक्षकों का नामांकन किया जा रहा है। अब तक शहर के 25 से ज्यादा स्कूल आवेदन कर चुके हैं। वहीं, छात्र भी अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए मतदान का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 11 अगस्त से विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक के लिए मतदान करेंगे।
00
इस नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं जानकारी
तीजोत्सव कार्यक्रम के आवेदन के समय यदि कोई परेशानी आती है या फिर कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो 9897832005 मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।