फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सरकारी अस्पताल के निकट स्थित खेल मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने दस ओवर में सात विकेट पर 77 रन बनाए। टीम की ओर से मोहित ने 27 रन, आसिफ ने 14 और अमन ने दस रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 9.4 ओवर में 64 रन ही बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 रन के अंतर से मैच जीत लिया। इस दौरान मैच देखन पहुंचे दर्शकों ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि युवा व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. मासूम रजा व फैजान अंसारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. मासूम ने कहा कि नगरीय स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। टूर्नामेंट आयोजन में तस्लीम अजहरी, बिट्टू, मीनू, फैजान अंसारी व एजाज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



फोटो परिचय-01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें