फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार के लिए जान कुर्बान... इस डर से प्रेमी युगल ने पीया कीटनाशक; घर से 13 दिन पहले भागे थे दोनों

Mon, 14 Oct 2024 03:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर से 13 दिन पहले गायब हुई किशोरी और उसका शादीशुदा प्रेमी मूंढापांडे क्षेत्र के एक बाग में बेहोशी की हालत में मिले। किशोरी के पिता ने प्रेमी और उसके परिवार पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई के डर से प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रामपुर के प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कार्रवाई के डर से मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नाजरपुर स्थित अमरूद के बाग में प्रेमी युगल ने कीटनाशक पी लिया। दोनों पुलिस को एक कमरे में बेहोशी के हालत में मिले। पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


घटना स्थल से 25 मीटर दूर कीटनाशक की शीशी मिली। प्रेमी के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज था। दोनों 13 दिन पहले घर छोड़कर निकले थे। दोनों की हालत गंभीर है। 

रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव का रहने वाला खेमकरन (24) एक किशोरी से प्यार करता है। हालांकि, परिजनों ने खेमपाल की शादी किसी अन्य युवती से करा दी थी। 
विज्ञापन


शादी के बाद भी खेमपाल का प्रेम प्रसंग जारी रहा। शादी करने के इरादे से प्रेमी युगल 29 सितंबर को गांव छोड़ दिया था। मूंढापांडे के थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तीन अक्तूबर को किशोरी के पिता की तहरीर पर भोट पुलिस ने प्रेमी खेमकरन, उसकी मां और भाइयों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

विवेचना से पता चला किशोरी के अपहरण में गनेशघाट निवासी नजाकत का हाथ है। वह वहां के बाग से अमरूद जाता है। उसके बाग में किशोरी का आना-जाना था।

 

बाग का ठेकेदार गिरफ्तार
भोट पुलिस ने शनिवार की रात गनेशघाट में दबिश देकर ठेकेदार नजाकत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जीरो प्वाइंट पुलिस चौकी से 10 किमी दूर नाजरपुर स्थित भारत सिंह के बाग में बने ट्यूबवेल के कमरे से प्रेमी युगल को बरामद किया। पुलिस ने कीटनाशक की शीशी बरामद कर प्रेमी युगल को टीएमयू में भर्ती कराया। दोनों के मुंह से दुर्गंध आ रही थी। 

 

एसडीएम सदर ने इस मामले में प्रेमी युगल के बयान दर्ज किए। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजन अलग-अलग बिरादरी के कारण शादी के लिए राजी नहीं थे।


 

फैली थी कीटनाशक की गंध, एसडीएम ने दर्ज किए बयान

पुलिस ने बताया कि अचेत मिले प्रेमी युगल के मुंह से कीटनाशक की तीखी दुर्गंध आ रही थी। एसडीएम सदर ने प्रेमी युगल के बयान दर्ज किए हैं। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी निजी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक दोनों के परिजन अलग-अलग बिरादरी के कारण शादी के लिए राजी नहीं थे, हालांकि किशोरी अभी नाबालिग भी है।

विज्ञापन

फोन पर पुलिस की निगाह

किशोरी को अगवा करने का आरोपी बना उसका प्रेमी खेमकरन भले अचेत है लेकिन पुलिस उसके फोन से सच उगलवाने की कोशिश में है। पुलिस का मानना है कि उसके फोन की डिटेल से दोनों के बीच बातचीत की जानकारी मिलेगी। साथ ही बाग ठेकेदार नजाकत और खेमकरन के बीच बातचीत के बारे में भी जानकारी मिलेगी। अभी पुलिस को किशोरी के फोन की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें