फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने को क्लास रूम में पहुंच गया प्रेमी, संस्थान ने पुलिस के हवाले किया

सार

दिल्ली रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थान में सोमवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके क्लास रूम में घुसकर बैठ गया।संस्थान के कर्मचारियों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।शिक्षक ने बाहर जाने का आदेश दिया तो वह बाहर जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा। दिल्ली रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थान में सोमवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके क्लास रूम में घुसकर बैठ गया। क्लास टीचर ने युवक से क्लास रूम में आने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे सका। बाहर निकलने पर वह शिक्षक से ही उलझ गया। संस्थान के कर्मचारियों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र के झब्बू का नाला निवासी युवक मुरादाबाद में एक कॉलेज का छात्र है। सोमवार को प्रेमी पाकबड़ा दिल्ली रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पहुंचकर अपनी प्रेमिका के क्लास रूम में जाकर बैठ गया। शिक्षक ने अनजान युवक को देखकर पूछताछ किया तो वह जवाब नहीं दे सका। बाद में बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया है। शिक्षक ने बाहर जाने का आदेश दिया तो वह बाहर जाने से इंकार कर दिया। इस मामले की जानकारी पूरे संस्थान में फैल गई। शिक्षक ने संस्थान के अन्य अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। प्रेमी अन्य अधिकारियों से भी उलझ गया। संस्थान के सुरक्षाकर्मियों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, युवती के परिजन भी स्कूल में आ गए। युवती के परिजनों ने बताया कि दोनों का रिश्ता हो चुका है। पुलिस ने युवक को धारा 151 के तहत चालान कर दिया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें