फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव: देर रात युवती से मिलने गया था उसके घर, परिजनों ने पकड़ा, तीन पर केस

Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।

सार

पाकबड़ा के समाथल गांव में प्रेमिका के घर प्रेमी का शव मिला है। केरल में सैलून का काम करने वाला अयान एक महीने पहले गांव आया था। पुलिस ने हत्या की धाराओं में तीन नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पाकबड़ा में अयान की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक अयान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार देर रात उसका शव गांव की ही रहने वाली प्रेमिका के घर में मिला। युवक के चाचा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अयान पिछले पांच साल से केरल में रह रहा था। वहां वह सैलून में काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह गांव आया था।

गांव की ही रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात करीब दो बजे अयान प्रेमिका के घर पर था। इसी दौरान परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। बताया जाता है कि अयान को बेटी के साथ देखकर परिवार के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


उधर, अयान के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए उसके चाचा फारूक युवती के घर पहुंचे। वहां अयान मृत अवस्था में पड़ा मिला। आरोप है कि घटना के बाद घर के लोग वहां से गायब थे।

फारूक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें