फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के दुपट्टे को फंदा बनाकर झूला युवक

Wed, 22 Feb 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय होने से खफा युवक ने खौफनाक साजिश रच डाली। युवक ने बहाने से प्रेमिका और उसकी बहन को अपने घर बुला लिया। उसने प्रेमिका की हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमिका की बड़ी बहन ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


अपने मकसद में युवक कामयाब नहीं हुआ तो उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और प्रेमिका के दुपट्टे को फंदा बनाकर झूल गया। दोनों बहनों ने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। खबर मिलने पर यूपी डायल 100 की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने खिड़की तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र पूरन सिंह रामगंगा विहार में अशोक कुमार के मकान में किराये पर रहता है। वह छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाता है। करीब छह साल पहले उसके प्रेम संबंध भटावली निवासी छात्रा से हो गए थे। छात्रा मुरादाबाद के कालेज में स्नातक की छात्रा है।
विज्ञापन


छात्रा के घर वालों ने उसका रिश्ता दूसरे लड़के से तय कर दिया है। मंगलवार को संदीप कुमार ने छात्रा को फोन किया और बताया कि आज उसकी प्रयोगात्मक परीक्षा है। इसके बाद उसने दबाव बनाया कि वह उससे मिलने के लिए उसके घर आ जाए। छात्रा अपनी बड़ी बहन को लेकर उसके घर पहुंच गई।

दोनों बहनों ने बताया कि युवक ने उन्हें नशा सुंघाने की कोशिश की। वह बार-बार दोनों बहनों के मुंह पर कपड़ा डाल रहा था। विरोध करने पर उसने प्रेमिका को पीटा और कहा कि वह अपना रिश्ता तोड़ दे। इसके बाद शिक्षक ने प्रेमिका को बाथरूम में बंद कर लिया और उसका गला घोंटने का प्रयास किया।

प्रेमिका की बहन ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। दोनों बहनें वहां से जाने लगीं तो उसने खुद को कमरे में बंद लिया और प्रेमिका के दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया। प्रेमिका और उसकी बहन के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में घुस गई। संदीप को फंदे से उतार लिया। शीशा तोड़ने में पीआरवी का सिपाही लोकेश शर्मा घायल हो गया। देररात प्रेमिका की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें