फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का अंत: सुमित के साथ पत्नी को देखा, गुस्से में मुकेश ने कर दी कविता की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

Thu, 19 Sep 2024 10:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नाै साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत हो गया। यहां के रहने वाले मुकेश ने पत्नी कविता को प्रेमी सुमित के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने हत्या कर खुद सुसाइड कर ली। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मुकेश और कविता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्धि विहार से सटे गोपालपुर में सोमवार की रात पॉलिश कारीगर मुकेश कुमार ने सुमित से तंग आकर अपनी पत्नी कविता की हत्या करने के बाद आत्महत्या की थी। बुधवार को कविता की मां गीता ने आरोपी सुमित के खिलाफ केस दर्ज कराया। गीता का कहना है कि बार-बार समझाने के बाद भी सुमित ने मुकेश के घर में आना बंद नहीं किया था।

विज्ञापन


गोपालपुर निवासी मुकेश (28) ने मोहल्ले में रहने वाली कविता (25) से नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन बेटियां हैं। कविता की मां गीता ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला सुमित मुकेश के घर में आता था। जिसे लेकर मुकेश और कविता के बीच विवाद होता था।

सोमवार रात भी मुकेश और कविता के बीच विवाद हुआ था। रात में ही कविता अपनी बेटी काव्या और आराध्या को अपने मायके में छोड़ आई थी। इसके बाद वह घर लौट गई थी। रात में किसी समय मुकेश ने कविता की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

गीता का कहना है कि इस घटना के लिए सुमित जिम्मेदार है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सोमवार की रात मुकेश के घर में पकड़ा गया था सुमित

सोमवार की रात सुमित मुकेश के घर में पहुंच गया था। मुकेश और उसके परिवार के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद मुकेश और कविता में विवाद हुआ। जिसके बाद मुकेश ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और खुद फंदे से लटक गया था।

गुस्से की भेंट चढ़ गया तीन बच्चियों का भविष्य

दंपती की तीन बेटियां हैं। एक बेटी तो मात्र डेढ़ माह की है। कविता ने सुमित से मिलने जुलना बंद नहीं किया। जिस कारण पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ता चला गया। मुकेश ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अब तीनों बच्चियां अपनी नानी के घर हैं। इन बच्चियों का भविष्य क्या होगा। सभी को इनकी चिंता सताने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें