फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रद्धा से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Tue, 02 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने के दौरान रस्सा खींचते भक्त-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। सोमवार शाम नगर में भक्तिभाव के साथ भक्तों द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा नगर में हाईवे स्थित पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर नगर के शंभूनाथ मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

पंजाबी धर्मशाला के सामने बड़ी संख्या में भक्त इकटठा हुए। सभी ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। बाद में एक रथ को सजाकर लंबी रस्सी बांधी गई। अनेक भक्त रस्सी के जरिए रथ को हाथ से खींचते हुए चल रहे थे।मुरादाबाद से आई इस्कान मंडली के सदस्य रूचिनंदन दास, गिरधारी दास, योगेश्वरदास, सुकुमारदास आदि भजन कीर्तन करते चल रहे थे।
जगन्नाथ रथयात्रा और शोभायात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों पंकज चौहान, अमित सिन्हा, सुमित गुप्ता, राजू गुप्ता एडवोकेट, शीलू गुप्ता, सचिन गुप्ता, विक्की गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीपक यादव, दिनेश कश्यप, ब्रजरतन प्रजापति आदि ने पूजा अर्चना कर यात्रा शुरू कराई। इस दौरान सीमा गुप्ता, क्षमा गुप्ता, शुभि गुप्ता, माया गुप्ता, शैली गुप्ता, शोभा दीक्षित, सारिका सक्सेना, अर्चना चौधरी, मोनिता गुप्ता, श्वेता गुप्ता आदि महिला भक्त भी भजन कीर्तन करतीं चल रही थीं। शाम को बारिश होने बावजूद भक्तों में उत्साह बना हुआ था। यात्रा निकलने के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें