फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए आरक्षण के साथ हो रही लूट, संविधान खतरे में : सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पीडीए वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ है। उनका आरोप था कि कई भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग भी यह मान चुका है कि आरक्षण व्यवस्था के अनुपालन में खामियां रही हैं। जिलाध्यक्ष ने 69 हजार शिक्षक भर्ती, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती समेत विभिन्न सरकारी विभागों में हुई भर्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरक्षित वर्ग की हजारों सीटों पर अनियमित तरीके से नियुक्तियां की गईं। इससे पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है। जयवीर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर जनता को आरक्षण से जुड़े घोटालों और सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। प्रेसवार्ता में जिला महासचिव फुरकान अली, अतहर अंसारी, सरताज अंसारी, लाखन सिंह सैनी, वसीम कुरैशी, तालिब अंसारी, वेद प्रकाश सैनी, आसकर पाशा, नौशाद पाशा, विक्रम सिंह यादव, प्रेम बाबू वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें