फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों! बसों में लड्डू खिलाने वाली लुटेरिन से होशियार

Tue, 10 Jan 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बस
विज्ञापन
बसों में जरा सावधान होकर चलें क्योंकि बसों में लड्डू खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गिरोह काम कर रहा है। इनमें महिलाएं शमिल हैं। पहले ये बातचीत करती हैं। फिर बातों ही बातों में नशीला लड्डू खिलाकर लूट लेती हैं। सोमवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


रोडवेज बस में लुटेरिन ने एक वृद्ध महिला को लड्डू खिलाकर लूट लिया और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरोहा के ड्योढ़ी वाजिदपुर निवासी कनीज पत्नी अख्तर के भतीजे जाकिर की रविवार को मौत हो गई थी। जाकिर रामपुर के मिलक में रहता था।

सोमवार को कनीज मिलक जा रहा थी। गलशहीद में रोडवेज बस अड्डे पर उसे एक महिला मिल गई। महिला ने कनीज को लड्डू खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। तब लुटेरिन ने उसके बैग से दस हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां होश में आने पर महिला ने आपबीती सुनाई। महिला के घर सूचना भिजवा दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें