फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला कारोबारी को लूटकर गन्ने के खेत में फेंका

Sun, 03 Jan 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर थानाक्षेत्र में गनीमत नगर और पीपलसाना के बीच ढेला नदी के पास शनिवार शाम हथियार बंद बदमाशों ने मसाला कारोबारी को पीट कर लूट लिया। वारदात के समय वह गनीमत नगर के साप्ताहिक बाजार से लौट रहा था। बदमाश लूटपाट करने के बाद कारोबारी के हाथ पैर बांधकर उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। राहगीरों ने उसे बंधक मुक्त कराया।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिग की। भोजपुर थानाक्षेत्र के रूस्तमपुर तिगरी निवासी शखावत हुसैन पुत्र जुम्मा मिर्च मसाले का कारोबार करता है। शनिवार को वह गनीमत नगर सिहाली गांव के साप्ताहिक बाजार में मिर्च मसाला बेचने गया था।



शाम करीब करीब साढ़े छह बजे वह वह बचे हुए मिर्च मसाले को घोड़ा तांगे में लाद अपने घर लौट रहा था। कारोबारी का घोड़ा तांगा गनीमत नगर से आगे ढेला नदी पर बने लकड़ी के पुल से पास हुआ। इसी बीच सामने से छह बदमाश आ गए। दो बदमाशों ने घोड़े को रोक लिया। जबकि एक बदमाश ने तमंचा दिखा दिया। तीन बदमाश दूर ही खड़े रहे।
विज्ञापन




शखावत ने बताया कि बदमाशाें ने उसके साथ मारपीट की और बिक्री के करीब दस हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उन्होंने शखावत के हाथ पैर बांध दिए और पास में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। कुछ देर के बाद पीछे से अन्य लोग बाजार से लौटे तो उन्होंने देखा कि शखावत का घोड़ा तांगा खड़ा था।



उन्होंने इधर उधर तलाश की तो शखावत गन्ने के खेत में पड़ा था। उसे बंधक मुक्त कराया। इसके बाद शखावत ने पुलिस और अपने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें