फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए की पत्नी पर चाकू से हमला कर लूटपाट

विज्ञापन
loot in moradabad
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार की टीडीआई सिटी कालोनी में बुधवार शाम पूर्व नौकर ने अपने साथी संग सीए के घर धावा बोल लिया। घर में मौजूद सीए की पत्नी पर चाकू से हमला कर टाप्स, कुंडल और मोबाइल लूट लिया। पुलिस और कालोनी के लोगों से पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना से कालोनी में दहशत फैल गई। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

टीडीआई सिटी कालोनी में सीए मुकेश मेहरोत्रा का मकान है। महेश ने बताया कि तीन माह पहले उन्होंने नीरज नाम के माली को नौकरी पर रखा था, लेकिन पंद्रह दिन पहले ही वह नौकरी छोड़कर चला गया था। मुकेश के मुताबिक बुधवार शाम सवा तीन बजे नीरज अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा। उस वक्त मुकेश दफ्तर गए थे, जबकि घर में मुकेश की पत्नी रीना, मां कमला और भाभी सुषमा मौजूद थीं। नीरज ने गेट के पास बैठीं महेश की मां से परिवार के अन्य लोगों के बारे में जानकारी की और अंदर घुस गया। इसके बाद वह जीने से ऊपर मंजिल पर पहुंच गया। यहां रीना मौजूद थीं। इसी दौरान उसने चाकू से रीना के सिर में हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला के टाप्स, कुंडल और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद नीरज ने अलमारी की चाबी मांगी और कैश की जानकारी ली। इसी बीच महिला बाहर निकल आए और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। नीचे आकर अपनी सास और जेठानी को घटना की जानकारी दी। तीनों महिलाएं दूसरे कमरे में बंद हो र्गइं और पुलिस व परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। शहर की पॉश कालोनी में हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से घटना की जानकारी ली, लेकिन उससे पहले आरोपी दरवाजा खोलकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें