फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देखिए स्मार्ट सिटी के बाजार...हर तरफ फैला केबल का जाल

Sun, 19 Jul 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूं तो मुरादाबाद स्मार्ट सिटी है। लेकिन पुराने शहर के बाजारों का हाल देखेंगे तो हर तरफ केबल का जाल नजर आता है। दुकानों पर लटके यह केबल बाजार की खूबसूरती को तो बिगाड़ ही रहे हैं खतरा भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार फिर भी खामोश हैं। ऐसा भी नहीं है कि यहां के व्यापारियों ने मुद्दा न उठाया हो। कई दफा मांग की गई लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन

जीएमडी रोड, डिप्टीगंज, दर्जियान, गंज बाजार समेत अन्य बाजारों में झूलते बिजली के तार व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। कहीं इन्हें मकानों के सहारे बांधा गया है तो कहीं दूसरे खंभों के सहारे खींचकर लगाया गया है। जर्जर और अव्यवस्थित तारों के कारण हर समय शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही हर रोज तीन से चार घंटे बाजारों में बिजली की कटौती के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो जाते हैं। शाम के समय बिजली की समस्या और बढ़ जाती है। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार विभाग में शिकायत की गई लेकिन अभी तक न तो बिजली के तारों को दुरुस्त किया गया और न ही बिजली कटौती की समस्या खत्म हुई।
00
दुकानदार बोले...
-झूलते बिजली के तारों से हमेशा खतरा बना रहता है। इसके साथ ही कई बार बिजली कटने से ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। बिलिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक काम रुक जाते हैं।-सानू, दुकानदार
विज्ञापन

-कई जगह बिजली के तार एक दूसरे में काफी फंसे हुए हैं। आए दिन फाल्ट होता रहता है। बार-बार बिजली जाने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इनवर्टर भी लंबे समय तक साथ नहीं दे पाता। -मोहम्मद इरफान, दुकानदार
-झूलते तारों के कारण बारिश के समय करंट फैलने का खतरा रहता है। बाजार में बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित रहती है। ग्राहक खरीदारी छोड़कर लौट जाते हैं।-मोहम्मद इदरीश, दुकानदार
-सभी प्रमुख बाजारों में जगह-जगह तार झूल रहे हैं। दुकान के बाहर लटकते तार देखकर हमेशा हादसे का डर बना रहता है। बिजली कटौती का भी सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।-अमरीश अग्रवाल, मंत्री, युवा बर्तन व्यापार मंडल
-बाजारों में बार-बार ट्रिप होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा रहता है। आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। बिजली विभाग को इस समस्या को दूर करना चाहिए।-अजय अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें