फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : साढ़े चार हजार पर निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहले शाहबाद पटवाई और सैफनी पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक साढ़े चार हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जिले में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव मतदान से पहले शाहबाद पटवाई और सैफनी पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बड़ी तादाद में निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। निरोधात्मक कार्रवाई के बाद तहसील में जमानत कराने वालों का भी मेला लगा हुआ है। शाहबाद तहसील के 117 गांवों के निरोधात्मक हुए ग्रामीणों को अपनी जमानत करानी पड़ रही है। वहीं शाहबाद कोतवाल ओंमकार सिंह, सैफनी थाना प्रभारी हरिओम सिंह और पटवाई के थाना प्रभारी अजय कुमार ने निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा, मिनी गुंडा एक्ट, जिला बदर और गैंगेस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

सीओ शाहबाद अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि सैफनी, शाहबाद और पटवाई में निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा, मिनी गुंडा, गैंगेस्टर और जिला बदर की कार्रवाई लगातार चल रही है। संवेदनशील बूथों पर पहुंचकर वहां के ग्रामीणों से शांति व्यवस्था रखना बनाए रखने की अपील की जा रही है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अब तक शाहबाद थाना क्षेत्र में 4182, सैफनी थाना क्षेत्र में 285 और पटवाई थाना क्षेत्र में 92 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें