फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतन का वोट डालने पहुंची महिला पकड़ी गई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Apr 2019 02:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर पहुंची महिलाओं को समझाती हुई पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में फर्जी तरीके से वोट डालने पहुंची महिला को पोलिंग पार्टी ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बताते हैं कि ग्राम पंचायत पिपलौती कला में शाम के समय मतदान के दौरान एक महिला बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची। लेकिन पोलिंग पार्टी ने उसकी अंगुली पर लगी सियाही को देखा तो वह सक्रिय हो गए। इसके बाद मामला पकड़ में आया तो पोल खुल गई। पता चला कि वह महिला अपनी मृतक सौतन का वोट डालने पहुंची थी। 

जबकि उक्त महिला अपना वोट पहले ही डाल चुकी थी। इस दौरान बूथ पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पोलिंग पार्टी ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से वोट डालने के मामले में पिपलौती कला से महरूल निशा पत्नी सरताज को पकड़ा है। जो कि अपनी मृतका सौतन का वोट डालने पहुंची थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें