फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला खां के बयान पर बोली मां ताजीन, महिला विरोधी नहीं बेटे का बयान

Tue, 23 Apr 2019 11:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
ताजीन फातिमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की पत्नी ताजीन फातिमा ने अपने बेटे अब्दुल्ला खान के विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। अब्दुल्ला ने कहा था हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए। इस पर ताजीन ने कहा अब्दुल्ला का यह बयान महिला विरोधी नहीं है। यहां तक कि योगी जी ने भी कहा है कि वो (जया प्रदा) एक कलाकार हैं। नृत्य और गायन कला का ही हिस्सा है।

विज्ञापन


ताजीन फातिमा के इस बयान को बेटे अब्दुल्ला आजम के बचाव के रूप में देखा जा रहा है। बता दें अब्दुल्ला ने हाल ही जया प्रदा पर एक रैली के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था। अब्दुल्ला आजम के बयान पर जया प्रदा ने तो यहां तक कह दिया कि जैसा बाप, वैसा बेटा। अब्दुल्ला के इस बयान पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था।
 



जया प्रदा रामपुर से भाजपा के टिकट पर सपा प्रत्याशी आजम खां के खिलाफ मैदान में है। रामपुर से जया प्रदा दो बार सांसद भी रह चुकी हैं लेकिन तब वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में थीं। आज रामपुर में तीसरे चरण में मतदान हो रहा है। इसी दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ताजीन फातिमा मतदान केंद्र पहुंचीं थी। यहीं पर उन्होंने ताजा बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें