अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मुरादाबाद पहुंच चुके हैं। वे एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद पहुंचे। मुरादाबाद की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में आते थे हम पर हमला करते थे और कांग्रेस सरकार उस हमले का विलाप संसार के सामने करती थी लेकिन अब नए भारत में ऐसा होता है तो आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक पर मुस्लिम बेटियों को आश्वस्त किया और कहा कि 23 मई को तीन तलाक पर कठोर कानून फिर लाया जाएगा। वहीं आजम का नाम लिए बिना अखिलेश और मायावती पर निशाना साधा।
कहा कि आज हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है। इसके आगे उन्होंने किसान हित की बात करते हुए कहा किसान सम्मान निधि 23 मई के बाद सभी को मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने किसानों को 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं चीनी मिलों को किसानों की बकाया भुगतान राशि न देने को लेकर चेतावनी दी कि चुनाव बाद उनकी भी बारी आएगी।